लखनऊ में घर में घुसे चोरों को मकान मालिक ने दुबई में बैठे-बैठे पकड़ाया…
लखनऊ।
राजधानी लखनऊ के एक जागरूक नागरिक द्वारा हजारों किलोमीटर दूर दुबई से दो चोरों को जेल भिजवा दिया। लखनऊ के इस मकान मालिक ने टेक्नॉलाजी की मदद से अपने घर में घुसे चोरों को हवालात पहुंचाकर ही दम लिया, जिसकी काफी चर्चा हो रही है।बताते चलें कि चोर उनके बंद घर का ताला तोड़कर घर में चोरी का प्रयास कर रहे थे। पुलिस पकड़े गए दोनों युवक को हिरासत में लेकर उनके अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
पुलिस जल्द ही बंद घरों में चोरी करने वाले पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने की बात कह रही है। इंदिरानगर के जगदीश्वरम विहार निवासी मो. इस्तियाक साउदी में नौकरी करते है। उन्होने घर की सुरक्षा के लिए लगे सीसी कैमरे का बैकअप इंटरनेट के माध्यम से अपने मोबाइल पर ले रखा है। गुरुवार रात मोबाइल से कनेक्ट सीसी कैमरे अचानक डिस्कनेक्ट हो गए। इस्तियाक ने घर में कुछ गड़बड़ होने की आशंका पर लखनऊ में स्थित केयर टेकर छोटू को फोन किया। छोटू ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से घर में घुसे चार चाेरों को पकड़ लिया। हालांकि भीड़ का फायदा उठाकर उनमें से दो उस समय भागने में कामयाब रहे थे, जिन्हे भी बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।
एडीसीपी राजेश श्रीवास्तव के अनुसार मकान मालिक परिवार के साथ सउदी अरब में है। पकड़े गए चोरों की निशान देही पर भागे उनके दो साथियों को भी पकड़ लिया गया है। पकड़े गए चोरों में अमराई निवासी अंबरीश कुमार, पवन कुमार व संपत और सीतापुर निवासी रामजी से पूछताछ की जा रही है। दो चोरों के भागने के बाद भीड़ ने पकड़े गए दोनों चोरों को रस्सी से पेड़ में बांधकर उनकी पिटाई भी की। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से नागरिकों में पहले से ही काफी आक्रोश था।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें