लखनऊ में पशुपालन विभाग में धोखाधड़ी कर ठगने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार
लखनऊ, 19 सितम्बर(वार्ता) उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स(एसटीएफ) ने
पशुपालन विभाग में फर्जी टेण्डर के माध्यम से धोखाधड़ी कर नौ करोड़ 72 लाख रूपये की ठगी करने वाले गैंग के एक सदस्य को लखनऊ से गिरफ्तार किया है।
एसटीएफ सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत धोखाधड़ी कर नौ करोड़ 72 लाख रूपये की ठगी करने वाले गैंग के सदस्यों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया था। एसटीएफ ने इस मामले के एक आरोपी संतोष मिश्र को शुक्रवार रात राजधानी स्थित इन्दिरा नहर के पास चिनहट क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी संतोष मिश्र पुत्र स्वर्गीय सत्यनारायण मिश्र, गोंडा के धानेपुर क्षेत्र में मिश्रनपुरवा गांव को निवासी है। वह वर्तमान में लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र रह रहा है। उसके पास से मोबाइल फोन, आधार कार्ड, अदद पैन कार्ड तथाद विभिन्न बैंकों के डेविट कार्ड बरामद किये गये है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
भंडारी
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें