लोगों को घायल कर रहे लंगूर के लिये लगा पिंजड़ा
बहराइच 20 सितंबर (वार्ता)। उत्तर प्रदेश के बहराइच के सुजौली इलाके के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के आम्बा में पिछले तीन दिनों से एक लंगूर लोगों को घायल कर रहा है। वो घात लगा कर छुप के बैठा रहता है और देखते ही हमला कर देता और काट कर घायल कर देता है । वन विभाग ने लंगूर को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाया है।
सूत्रों के अनुसार कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज में कई दिनों में निशानगाड़ा टिगड़ा चौकी और रमपुरवा में इस आतंकी लंगूर ने 15 लोगों को घायल किया है।
चलती हुई बाइक पर बैठे लोगो पर हमला करता है । रविवार को बिछिया-आम्बा मार्ग पर मनीराम को घायल कर दिया। घायल को इलाज के लिए चिकित्सालय भेजा गया है ।
लंगूर के स्वभाव के बारे में वन क्षेत्राधिकारी ने कहा कि उसका एक हाथ किसी वाहन से घायल हो गया है, जिससे वो वाहन पर ही हमला कर रहा है। लंगूर को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है।
सं विनोद
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें