मांग पत्र उत्तर प्रदेश कमिश्नर वाणिज्य कर लखनऊ को भेजा गया है - संजय सिंघानिया

चैम्बर आफँ कामसॅ के अध्यक्ष ने कहा कि  मांग पत्र उत्तर प्रदेश कमिश्नर वाणिज्य कर लखनऊ को भेजा गया है मुख्यालय से उक्त प्रकरण से सम्बन्धित अधिकारी ने हमारी न्याय संगत मांग पर विचार कर कारवाही का आश्वासन दिया है


 


सेवामे ,


श्रीमान कमिश्नर साहब  
उत्तर प्रदेश वाणिज्य कर विभाग,लखनऊ                              


विषय:-  व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर आप श्रीमानजी द्वारा दिनांक 10-09-2020को  जांच के दिये गए आदेश पर पुनः विचार कर उक्त जारी आदेश को निरस्त करने की हार्दिक विनती श्रीमानजी--



महोदय,
 आप के विभाग के द्वारा एक आदेश दिंनाक 10-09-2020को जारी किया गया है जिसमें पूरे  उत्तर प्रदेश में सभी जांच अधिकारी को जीएसटी नियमों के तहत व्यापार करने वाले 10 व्यापारियों की प्रतिमाह जांच के आदेश दिए गए हैं।
उक्त आदेश में बहुत ही सोचनीय बिन्दु है की 
 अगर किसी व्यापारी की किसी माह/ वर्ष में बिक्री एकदम कम हो गयी है या एकदम बढ़ गयी है तो ऐसे व्यापारियों की जांच करने के निर्देश  दिये गये हैं, चैम्बर ऑफ कामसॅ गोरखपुर ऐसे किसी भी निर्णय और कार्यवाही का पुरजोर विरोध करता है, क्योंकि व्यापारी जी एस टी नियमों के तहत व्यापार कर रहा है विभाग के साइड से पच्चास   हजार रुपये की खरीद बिक्री पर सरकारी ईवेबिल जारी होता है यही नहीं व्यापारी  अपने कारोबार की रिटर्न  विभाग के सिस्टम पर भेजता है विभाग नियमों के तहत सिस्टम पर उक्त कारोबार का मिलान  करते हैं यही नहीं विभाग ने पूरे उत्तर प्रदेश में मोहल्ले वाइज सेक्टर बना कर अधिकारीयों/कर्मचारियों के साथ ही सचल दल एस आई बी के साथ जोन स्तर के साथ ही प्रदेश स्तर पर अधिकारियों की पूरी टीम बनी हुई  है ऐसे में मौजूदा समय कोरोना महामारी के कारण सभी सामनो के व्यापारियों का व्यापार बुरी तरह खराब हो रखा है ऐसे में मौजूदा समय जांच का आदेश निःसंदेह इंस्पेक्टर राज को हाबी कर व्यापारियों का व्यापार धराशायी करने वाला है क्योंकि पिछले छापामारी में व्यापारियों का खुलेआम उत्पीड़न हुआ करता था। विरोध करने पर छापे मारी को बन्द करना पड़ा आप माननीय जी को गोरखपुर आगमन पर साबुत/साक्ष्य के साथ भष्ट अधिकारियों द्वारा व्यापारियों का खुलेआम उत्पीड़न की शिकायत की गयी थी परन्तु छापामार भ्रष्ट अधिकारियों की शिकायत को भ्रष्ट जांच अधिकारियों द्वारा दबा कर लीपा-पोती कर दिया गया मेंरे पास भ्रष्ट अधिकारियों के कारनामें व्यापारी उत्पीड़न के मौजूद हैं अगर उनकी सीबीआई से जांच करा ली जाए तो सच्चाई आपके सामने होगी श्रीमानजी ऐसे में व्यापारियों के मौजूदा हालतों को दृष्टिगत रखने के साथ  सरकार द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न ना कर उनकी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण का निदेश हमेशा दिया जा रहा है ऐसे में हमारी उपरोक्त  न्याय संगत मांगों को मानते हुए जांच के दिये गये निर्देशों का पुनः  अवलोकन कर जांच आदेश को शीघ्र से शीघ्र वापस लिया जाए। जिससे सरकार / विभाग एवं व्यापारियों के बीच उपरोक्त  आदेश को लेकर जो दूरी एवं मतभेद पैदा हो रहें है  जिस पर पुर्ण रूप से विराम लग सके जिससे  व्यापारी समाज  भय मुक्त हो कर अपने व्यापार को सुचारू रूप से कर सकें, जिससे राजस्व मे भी वृद्धि होगी और उत्तर प्रदेश के साथ राष्ट्र का चौमुखी विकास होगा।श्रीमान मौजूदा समय 
 बहुत सारी समस्याओं और कठिनाइयों का सामना करते  हुए व्यापारी समाज प्रदेश के साथ राष्ट्र हित  की हर आपदा पर तन मन धन से सहयोग करने के साथ  सरकार द्वारा व्यापारियों को कोई भी आपदा पर सहयोग करने की अपील पर व्यापारी समाज उसमें दिल खोल कर तनमनधन से सहयोग करता है।श्रीमानजी कोरोना  लाॅकडाउन के कारण व्यापारीयो के प्रतिष्ठान बन्द रहे उसके दुकान गोदाम घर किराया स्टाप एकाउंटेंट बिजली खर्च के साथ अन्य न्याय संगत खर्च के साथ माल की स्पायरो चूहों द्वारा काफी माल खराब कर दिया गया है साथ ही व्यापारियों की उधारी भी फस गयी है यही नहीं बैंक एवं महजनो का भारी भरकम ब्याज भी व्यापारी समाज को अदा करना पड़ा  लाॅकडाउन के बाद आज तक कारोबार पूरे भारत में धराशायी हो गया व्यापारी समाज आपके विभाग को काफी वर्षो से सेल्सटैक्स, व्यापारकर आदी नामों के साथ मौजूदा समय में  जी एस टी के नाम पर भारीभरकम टैक्स देता आ रहा है व्यापारी समाज आपसे राहत पैकेज की भरपुर पलकें बिछा कर इन्तजार कर रहा था परन्तु  आप ने हम लोगों की उम्मीद को धराशायी करते हुए आप श्रीमानजी  से हमारे व्यापारी समाज को  ऐसी उम्मीद नहीं थी राहत पैकेज की जगह आपने व्यापारी समाज पर संदेह बिन्दु कर छापे मारी के आदेश दे दिए,जो पुरी तरह से न्याय संगत नहीं है जिसे शीघ्र वापस करने की महती कृपया करें। हम एवं हमारी संस्था उक्त के लिए आप श्रीमानजी के सदैव आभारी रहेंगी श्रीमानजी मौजूदा समय में व्यापारी समाज को देना है तो राहत पैकेज दे व्यापारी समाज ता उम्र आप के उक्त एहसान का बहुत अभारी रहेगा व्यापारी समाज इस समय व्यापार को लेकर काफी हताश एवं परेशान उसको हरसंभव राहत दे जिससे वह अपने कारोबार में उबर सकें  श्रीमानजी ।                                                                                  


भवदीय--  संजयसिंघानिया अध्यक्ष  चैम्बर आफँ कामसॅ गोरखपुर  दिनांक 16-09-2020      मोबाइल नंबर 9415212025


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास