महंत जी का जीवन ही लोककल्याण के लिए था - सांसद रवि किशन

गोरखपुर,6 सितम्बर रविवार को गोरखनाथ मंदिर में ब्रम्हलीन महंत अवेद्यनाथ की छठी पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने हिस्सा लिया। ने कहा कि महंत जी का जीवन ही लोककल्याण के लिए था।उन्होंने हर वर्ग के लोगों की भलाई के लिए संघर्ष किया।वे  आमजन में लोकप्रिय और मृदुभाषी थे।लोगों से जब भी मिलते तो ' का पठ्ठे का हाल बा' कहकर उनका हाल चाल पूछते,जो लोगों को दिलोंं से जोड़ता था।योग व दर्शन के मर्मज्ञ महंतजी के राजनीति में आने का मकसद हिंदू समाज की कुरीतियों को दूर करना और राम मंदिर आंदोलन को गति देना रहा है। हिन्दू धर्म में ऊंच-नीच दूर करने के लिए उन्होंने लगातार सहभोज के आयोजन किए। इसके लिए उन्होंने बनारस में संतों के साथ डोमराजा के घर जाकर भोजन किया और समाज की एकजुटता का संदेश दिया।हिंदू समाज की एकता ही उनके प्रवचन के केंद्र में होती थी। वह मूलत: इतिहास और रामचरितमानस का सहारा लेते थे। श्रीराम का शबरी, जटायु, निषादराज व गिरीजनों से व्यवहार का उदाहरण देकर दलित-गरीब लोगों को गले लगाने की प्रेरणा देते रहे।आज आयोजित उनकी श्रद्धांजलि सभा में हमें उन्हें याद करने के साथ साथ उनके विचारो ,उनके आदर्शो को भी आत्मसात करना होगा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास