महिला ऐच्छिक ब्यूरो के तहत 1 जोड़े को मिलाया गया
देवरिया, महिला संबंधी समस्याओ के निराकरण हेतु जनपद देवरिया में “महिला ऐच्छिक ब्यूरो“ का गठन किया गया है, जिसमें पति-पत्नि के वाद-विवादों का निस्तारण पुलिस व सम्भ्रांत व्यक्तियों के सहयोग से किया जाता है।
इसी क्रम में 04.09.2020 को पुलिस कार्यालय जनपद देवरिया में स्थित महिला ऐच्छिक ब्यूरो के कार्यालय में जनपद के भलुअनी से आये 01 पारिवारिक विवाद के मामले का प्रभारी महिला ऐच्छिक ब्यूरो उ0नि0 प्रिति सिंह द्वारा काउन्सलिंग कर अथक प्रयास के बाद उन्हें समझा कर एक जोड़े रंजना देवी पत्नी कुंवर प्रताप सिंह निवासी भलुअनी थाना भलुअनी को मिलाने का पुनीत कार्य किया गया है । जिसकी जनता के व्यक्तियों द्वारा प्रशंसा की जा रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें