महिला से अश्लील हरकत करने वाले दरोगा के खिलाफ जांच शुरू

सहारनपुर, 10 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के बेहट कोतवाली के दरोगा द्वारा एक महिला से देर रात्रि में मोबाइल पर अश्लील हरकतें करने, बहलाने फुसलाने और अपने कमरे में रात्रि में बुलाने का वीडियो जारी होने के बाद एसएसपी डा एस चनप्पा ने मामले की जांच सीओ बेहट विजय पाल सिंह को सौंपी है।
डा चनप्पा ने गुरूवार को यूनीवार्ता को बताया कि कुछ दिन पहले आरोपी महिला के भाई की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उस मामले के जांच के चक्कर में बेहट कोतवाली का दरोगा जो हरकतें कर रहा है पुलिस ने उसे गंभीरता से लिया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
महिला का आरोप है कि वह लगातार तनाव में जी रही है। पुलिस का रवैया घोर आपराधिक और आपत्तिजनक है। उन्होंने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री को भेजने का निर्णय है। उन्होंने थाना क्षेत्र के उक्त दरोगा को निलंबित किए जाने की मांग की है। बेहट क्षेत्र में बेहट के थाना निरीक्षक मिश्रा को लेकर भी ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।
सं प्रदीप
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास