मंडुआडीह स्टेशन का नया नाम ‘बनारस’
लखनऊ (वार्ता) उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी जिले में स्थित मंडुआडीह रेलवे स्टेशन का नाम बदल कर बनारस कर दिया गया है।
प्रमुख सचिव नितिन रमेश गोकर्ण ने रेलवे स्टेशन के नाम परिवर्तन की अधिसूचना जारी की जिसके अनुसार केंद्र सरकार से अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने के बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन का नाम अब बनारस करने की स्वीकृति दे दी है।
गौरतलब है कि पिछले दिनो बीते दिनों केंद्रीय गृह मंत्रालय और रेल मंत्रालय ने वाराणसी के मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन का नाम बदले का फैसला किया था।
प्रदीप
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें