मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर रहे उत्तर प्रदेश का विकास: भाजपा सांसद 


बांसगांव लोकसभा के सांसद कमलेश पासवान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 159 परियोजना को शौगात देने पर आभार व्यक्त किया।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए लखनऊ से जिले को 465 करोड़ की कुल 159 परियोजनाओं की सौगात दी। सीएम ने शहीद रामचंद्र विद्यार्थी के नाम पर संग्रहालय बनाने की घोषणा की है। इसके अलावा उनके साथी शहीद सोना सोनार के नाम से छोटी गण्डक का सेतुआभार पुल जाना जाएगा। दिवंगत विधायक जन्मेजय सिंह के नाम पर मुख्यमंत्री ने एक पार्क बनाने का भी ऐलान किया है। इस पर बांसगांव लोकसभा के सांसद कमलेश पासवान ने कहा कि हमारे प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश का विकास हो रहा है। जिससे सभी जनता को इसका फायदा होगा।यह जानकारी सांसद मीडिया प्रभारी संतोष श्रीवास्तव ने दी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास