नड्डा ने नयी टीम की घोषणा की, 12 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री बनाये

नयी दिल्ली, 26 सितंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को अपनी पार्टी की नयी टीम की घोषणा की जिसमें 12 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आठ राष्ट्रीय महामंत्री, एक राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन), तीन राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री, 13 राष्ट्रीय मंत्री और एक कोषाध्यक्ष होंगे।

श्री नड्डा ने इसके अलावा मोर्चा संगठनों के प्रमुखों की नियुक्ति के साथ ही 23 लोगों को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है।

सर्वश्री विधायक रमन सिंह, श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया, सांसद राधा मोहन सिंह, वैजयंत जय पांडा, रघुबर दास, मुकुल रॉय, सांसद रेखा वर्मा, अन्नपूर्णा देवी, भारती बेन शियाल, डी के अरुणा, एम चौबा ए ओ और अब्दुल्ला कुट्टी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किये गये हैं।

सांसद भूपेन्द्र यादव, अरुण सिंह, दुष्यंत कुमार गौतम, दिलीप सैकिया, कैलाश विजयवर्गीय, श्रीमती डी पुरुन्देश्वरी, विधायक सी टी रवि और तरुण चुग को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है।

श्री बी एल संतोष राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) तथा श्री वी सतीश, सौदान सिंह और शिव प्रकाश राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री होंगे।

पार्टी ने राष्ट्रीय मंत्री पद पर सर्वश्री विनोद तावड़े, विनोद सोनकर, विशेश्वर टूडू, सत्या कुमार, सुनील देवधर, अरविंद मेनन, हरीश द्विवेदी, श्रीमती पंकजा मुंडे, ओम प्रकाश धुर्वे ,अनुपम हाजरा, डाॅ नरेन्द्र सिंह, श्रीमती विजया राहटकर और श्रीमती अल्का गुर्जर काे नियुक्त किया है।

श्री राजेश अग्रवाल कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

अरुण.श्रवण

जारी वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास