नगर में स्मार्ट सिटी की योजनाओं पर काम शुरू
सहारनपुर, 23 सितंबर(वार्ता) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बुधवार को स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य शुरू किये गये है।
आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि स्मार्ट सिटी के अध्यक्ष एवं मंडलायुक्त संजय कुमार ने पूजा अर्चना कर योजनाओं का शुभारंभ किया।
श्री कुमार ने कहा कि सहारनपुर नगर में नौ प्रमुख पार्क हैं जिनमें गांधी पार्क, जुबली पार्क, महावीर पार्क, पटेल नगर का पार्क आदि शामिल हैं। इन सभी का पूरी तरह से कायाकल्प किया जाएगा। इसके लिए पौने आठ करोड़ की धनराशि निर्धारित की गई है। पानी के फव्वारे, लकड़ी की नक्काशी पर भी काम शुरू हो जाएंगे। प्रभुजी की रसोई का विस्तार किया जाएगा। प्रभुजी की रसोई में प्रतिदिन 500 लोगों को निःशुल्क भोजन मिलता है।
मंडलायुक्त ने कहा कि प्रशासन की कोशिश रहेगी कि प्रभुजी की रसोई में गरीब
और जरूरतमंद लोगों की संख्या और भी बढ़ सके। छह माह के भीतर सहारनपुर नगर में बदलाव नजर आने लगेगा। स्मार्ट सिटी योजनाओं के शुभारंभ के मौके पर मेयर संजीव वालिया एवं नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
सं भंडारी
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें