नमूने की जांच को लेकर दूध के व्यापारियों में मचा हाहाकार

गोरखपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग ने आज सोमवार को सुबह नौसड पुलिस चौकी के पास मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल सिंह एवंv उनकी टीम द्वारा दूध के व्यापारियों की गाड़ियों को रोक कर दूध में अनेको प्रकार केमिकल्स की मिलावट की आशंका को लेकर दूध के व्यापारियों का दूध का  सैंपल लेकर उनको जांच के लिए भेजा। नौसढ़ चौराहे पर दूध के नमूने की जांच को लेकर दूध के व्यापारियों में हाहाकार मच गया और कई व्यापारियों ने तो अपना रास्ता ही बदल दिया तो कईयों ने नमूने की जांच कर रही टीम को वहां से जाने का इंतजार करते रहे इंतेज़ार।
                दूध के नमूने लेने के दौरान दूध के व्यापारियों का नाम, पता, गाड़ी का नंबर ,और दूध का सैंपल लिया गया ।नौसढ़ चौराहे पर जांच के दौरान सुनील यादव रावतपार,हरपुर बुदहट , परशुराम यादव भुसावल, बांसगांव, ब्रिजराम यादव ऐकौना बुजुर्ग, बेलघाट ,अरविंद यादव जबरैला हरपुर बुदहट ,कैलाश चेरिया, शैलेश कुशमौल ,आदि ग्वालो के दूध का नमूना लेकर जांच के लिये रखा गया। खबर लिखे जाने तक दुध के नमूने को लिये जाने सिलसिला जारी था। दूध के नमूने की जांच कर रही टीम ने बताया कि आजकल दूध के व्यापारी दूध में केमिकल पाउडर, बर्फ और बाजार में मिल रहे पैकेट के दूध,को दूध में मिलाते हैं जो कि छोटे बच्चे और बड़े सभी के स्वास्थ के लिये हानिकारक होता है लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को देखते हुए नौसढ़ चौराहे पर पर दूध के व्यापारियों का दूध में रसायनिक चीजों का मिलावट की आशंका को लेकर दूध का सैंपल लिया गया। इस दौरान मौके पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल सिंह, प्रतिमा त्रिपाठी ,विनोद कुमार राय, इंद्रेश कुशवाहा ,कृष्ण चंद, नरेंद्र कुमार आदि  मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास