नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला जालसाल लखनऊ से गिरफ्तार

लखनऊ, 22 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश की लखनऊ पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी दिलाने वाली बिहार की एक कंपनी के नोएडा शाखा के प्रबंधक को लखनऊ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 28 अगस्त को लखनऊ के इन्दिरानगर थाने में जयशंकर मिश्रा ने नौकरी दिलाने के नाम पर पैसा ठगी का मामला दर्ज कराया गया था। इस मामले की विवेचना में गाजियाबाद के खोरा कालोनी निवासी भरत सिंह रावत काे सोमवार देर शाम गोमती नगर इलाके से गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि भरत सिंह रावत ने पूछताछ पर बताया कि प्लेटिनियम सर्विसेज ट्राली कंपनी का मुख्यालय बिहार के गया में है। कंपनी के प्रबंध निदेशक (एमडी)अमर जीत सिंह हैं और उनकी एक ब्रांच नोएडा में है। भरत सिंह रावत नोएडा स्थित कंपनी की शाखा का प्रबंधक है।
भरत सिंह रावत ने बताया कि उनकी कंपनी सुरक्षा के अलावा नौकरी देने का भी काम भी करती है। कंपनी के लोग संगठित गिरोह के रुप लोगों को फर्जी दस्तावेज तैयार कर मोटी रकम वसूलकर नौकरी के नाम ठगी करते हैं। गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि उसे नौकरी दिलाने पर कमीशन मिलता है और मोटी रकम कंपनी एमडी अमर जीत सिंह ले जाता है।
उन्होंने बताया कि भरत सिंह राव को गिरफ्तार करने के बाद आज जेल भेज दिया।
त्यागी
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास