नेपाली तस्कर गिरफ्तार,दो करोड़ 17 लाख की चरस बरामद

महराजगंज,13 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश की महराजगंज पुलिस ने सोनौली क्षेत्र से एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से छह किलो 200 ग्राम चरस बरामद की,जिसकी कीमत करीब दो करोड़ 17 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोनौली पुलिस ने सूचना के आधार पर श्यामकाट बगिया सोनौली के पास शनिवार को घेराबंदी कर मादक पदार्थ तस्कर नेपाल के सोमबहादुर को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 02 करोड़ 17 लाख रुपये कीमत की 06 किलो 200 ग्राम चरस बरामद की गई।
उन्होंने बताया कि सोमबहादुर नेपाल के तिलोत्मा नगर पालिका मंगलापुर, थाना केवलानी जिला रूपरदेही का रहने वाला है। इस सिलसिले में सोनौली थाने पर अभियोग पंजीकृत कराकर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
सं त्यागी
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास