निलम्बित पुलिस कप्तानों की सम्पत्तियों की जाॅच के आदेश

लखनऊ, 10 सितम्बर(वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासनिक अनियमितता एवं भ्रष्टाचार के मामलों में कड़ा रूख अपनाते हुये प्रयागराज के निलम्बित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीक्षित तथा महोबा के निलम्बित पुलिस अधीक्षक मणि लाल पाटीदार की सम्पत्तियों की जाॅच विजलेंस के माध्यम से कराये जाने के निर्देश दिये हैं।
गृह विभाग के प्रवक्ता ने गुरूवार को यहां बताया कि मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये हैं कि निलम्बित अधिकारियों द्वारा की गयी अनियमितताओं में संलिप्त पुलिस कर्मियों की पृथक से जाॅच कर उन्हें शीघ्र दण्डित कराया जाय। शासन द्वारा इस सम्बन्ध में पुलिस महानिदेशक को अपेक्षित कार्रवाई के निर्देश दिये गये हैं।
भंडारी
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास