न्यायालय ने उमाकांत यादव की जमानत अर्जी पर किया जवाब तलब

प्रयागराज, 22 सितंबर(वार्ता) इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पूर्व सांसद उमाकांत यादव की जमानत अर्जी पर राज्य सरकार से छह हफ्ते में जवाब मांगा है।
इनके खिलाफ 27 सितम्बर2019 को आजमगढ़ के फूलपुर थाना क्षेत्र में स्थित गांधी आश्रम पूराहादी अम्बारी का ताला तोडकर कागजात व सामान चुरा लेने व अवैध कब्जा कर लेने का आरोप है। सरायमीर गांधी आश्रम के इंचार्ज लालचंद्र यादव ने एफ आई आर दर्ज करायी है।
यह आदेश न्यायमूर्ति नीरज तिवारी ने दिया है। न्यायालय ने अर्जी की सुनवाई के लिए आठ हफ्ते बाद पेश करने का निर्देश दिया है।
सं भंडारी
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास