पादरी बाजार स्थित हॉस्पिटल में मरीज की मौत,परिजनों का आरोप हॉस्पिटल के लापरवाही से गई जान,सूचना मिलते मौके पर पहुँची पुलिस 

 गोरखपुर के पादरी बाजार-जेल बाईपास रोड स्थित एक हॉस्पिटल में आज एक मरीज की मौत हो गई जिसके बाद परिजनों ने वहां हंगामा किया।।मौके पर शाहपुर एसओ सुधीर सिंह मय फोर्स पहुँचे।।परिजनों ने आरोप लगाया है कि अस्पताल की लापरवाही से मरीज की मौत हुई है।।इस संदर्भ में मरीज के परिजनों ने पादरी बाजार चौकी इंचार्ज को एक तहरीर दी है।।
मृतक के परिजन राजेश ने इस संदर्भ में बताया कि उनकी माँ कलावती देवी की तबियत 15 सितंबर को खराब हुई थी जिसके बाद वो जेल बाईपास स्थित एक अस्पताल में भर्ती करवाया।।जिसमे कोरोना जांच निगेटिव आई जिसके बाद उन्हें भर्ती कर लिया गया।।भर्ती के समय 40 हजार रुपए जमा करवाया गया।।फिर लगातार पैसे की डिमांड की गई और हम भरते गए।।लेकिन हालत में सुधार नही हुआ।।आज 25 सितंबर को इलाज सही ना होने की वजह से मेरी माँ की मौत हो गई।।स्थिति पूछने पर हॉस्पिटल कर्मचारियों ने गाली गलौज व अभद्र व्यवहार की।।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास