पर्यटकों का इटावा लाॅयन सफारी में शेरों को देखने का सपना 15 अक्टूबर से होगा पूरा

 


इटावा,24 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में इटावा के बीहडो में स्थापित लाॅयन सफारी में पर्यटको के शेरों को निहारने का सपना 15 अक्तूबर से पूरा हो जायेगा ।

इटावा सफारी पार्क के निदेशक वी.के.सिंह ने आज यहाॅ “यूनीवार्ता” को बताया कि लाॅयन सफारी को हर सूरत में 15 अक्तूबर तक खोलने का प्रयास कर रहे हैं । उम्मीद है कि इसमें पूरी सफलता मिलेगी । पर्यटकों के यहां आने का मकसद भी पूरा होगा । एक अक्तूबर से शिंबा और सुलतान की ट्रेनिंग साॅफ्ट रिलीजिंग शुरू कर देंगे । लॉयन सफारी खुलने पर पर्यटकों से कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जाएगा ।

उन्होंने बताया कि लाॅयन सफारी को शुरू करने की तैयारियों में सफारी प्रशासन जुटा हुआ है । शावक से शेर बने शिंबा और सुल्तान इस सफारी के राजा होंगे । एक अक्तूबर से दोनों को सफारी के खुले वातावरण में रहने के लिए ट्रेंड किया जाएगा । इटावा सफारी पार्क में सबसे अधिक रोमांच लाॅयन सफारी से जुड़ा है।

श्री सिंह ने बताया कि मौजूदा समय में सैलानी यहां घूमने जरूर आ रहे हैं, लेकिन उनके मन में कहीं न/न कहीं शेरों का दीदार न/न होने की कसक रहती है। इससे पार्क प्रशासन भी वाकिफ है और अब सैलानियों को शेरों के दीदार कराने की पूरी व्यवस्था कर ली गई है। पर्यटकों को सफारी पार्क में एशियाटिक शेरों को देखने की तमन्ना भी पूरी होगी।

उन्होंने बताया कि शेरनी जेसिका के शावक शिंबा और सुल्तान की उम्र करीब चार साल की हो गई । दोनों वयस्क शेर बन चुके हैं। अब दोनों सफारी के करीब 27 हेक्टेयर क्षेत्रफल में मनमर्जी से घूमने के लिए स्वतंत्र होंगे।

उन्हाेंने बताया कि सफारी पार्क में शिंबा और सुल्तान के अलावा अभी तीन साल का बाहुबली, दो-दो साल के कान्हा और गौरी, मादा शावक रूपा और सोना, भरत और केसरी मौजूद हैं । इनमें केसरी की मां जेनिफर है, कान्हा और गौरी जूनागढ़ से यहां लाए गए हैं । शिंबा और सुल्तान समेत शेष शावक की मां जेसिका है । जेसिका और जेनिफर शेरनियों के शावक इसी सफारी पार्क में पैदा होकर पल और बढ़ रहे हैं। अभी तक सभी शेर व शेरनी और शावकों को खुले माहौल में नहीं रखा गया है। ब्रीडिंग सेंटर, एनिमल हाउस और बाड़े तक ही उनके आने जाने की सीमा रही है । सैलानियों को दीदार कराने से पहले प्रशासन शिंबा और सुलतान को सफारी के खुले माहौल में रहने के लिए अभ्यस्त करेगा ।

सं त्यागी

जारी वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास