पेड़ से लटका मिला शव
संतकबीरनगर 02 सितंबर(वार्ता) उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका पाये जाने से सनसनी फैल गयी।
पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम कटबंध निवासी सुमित सिंह (26) का शव गांव के सीवान में पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला बताया है लेकिन परिजन हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं जिसकी गहन जांच का निर्देश इंस्पेक्टर कोतवाली को दिया गया है।
शव को पाेस्टमार्टम के लिये भेजा गया हैै जिसकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जायेगी।
सं प्रदीप
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें