फाइजर ने अगले माह तक कोरोना वैक्सीन तैयार होने की संभावना जतायी

नयी दिल्ली, 04 सितंबर () अमेरिकी दवा कंपनी फाइजर ने उम्मीद जतायी है कि उसके द्वारा विकसित की जाने वाली कोरोना वैक्सीन अगर अंतिम चरण के मानव परीक्षण में सुरक्षित और प्रभावी साबित होती है तो अगले माह के अंत तक वह वितरण के लिए पूरी तरह तैयार होगी।

फाइजर ने कहा कि उसे अक्टूबर के अंत तक यह पता चल जायेगा कि जर्मनी की कंपनी बायो एनटेक के साथ मिलकर उसके द्वारा विकसित की जाने वाली कोरोना वैक्सीन सुरक्षित और प्रभावी है या नहीं। उसने कहा कि जैसे ही यह पता चलता है कि वैक्सीन सुरक्षित और प्रभावी है, वह तत्काल इसके आपात इस्तेमाल की मंजूरी के लिए अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्राधिकरण (यूएसएफडीए) के समक्ष आवेदन करेगी। कंपनी अब तक वैक्सीन के लाखों खुराक तैयार कर चुकी है।

फाइजर द्वारा विकसित की जाने वाली कोरोना वैक्सीन मानव परीक्षण के अंतिम एवं तीसरे चरण में हैं। तीसरे चरण का परीक्षण करीब 23 हजार वालंटियर पर किया गया है और इनमें से हजारों को दूसरा बूस्टर डोज भी दिया जा चुका है।

फाइजर के इस बयान के एक दिन पहले ही अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने अमेरिका के सभी 50 राज्यों तथा पांच बड़े शहरों के जनस्वास्थ्य अधिकारियों को यह निर्देश दिया था कि वह स्वास्थ्यकर्मियों और कोरोना संक्रमण के अत्यधिक जोखिम वाले समूहों के बीच कोरोना वैक्सीन के वितरण के लिए अक्टूबर के अंत तक या नवंबर की शुरुआत पर पूरी तैयार कर लें।

अर्चना जितेन्द्र

वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास