फर्जी क्रेडिट कार्ड से करोडोें की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

नोएडा /लखनऊ (वार्ता) उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने नोएडा पुलिस के साथ मिलकर फर्जी केवाईसी तैयार कर विभिन्न बैकों से कूटरचित क्रेडिट कार्ड प्राप्त कर करोडोें रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आज शाम सरगना सहित चार जालसाजों को गिरफ्तार कर लिया।
एसटीएफ प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुछ समय से एसटीएफ को दिल्ली एवं एनसीआर क्षेत्र मेें विभिन्न बैंकोें के फर्जी तरीके से क्रेडिट कार्डो का प्रयोग कर जन साधारण के साथ धोखाधड़ी करके धन अर्जित करने वाले गिरोह के सम्बन्ध मेें सूचनाएं प्राप्त हो रही थी। इस गिरोह को पकड़ने के लिए एसटीएफ के पुलिस महानिरीक्षक एवं प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आईसीआई0सी बैंक के प्रार्थना पत्र पर नोएडा एसटीएफ को जाॅच के लिए निर्देशित किया गया था। इस क्रम मेें एसटीएफ के पुलिस अधीक्षक गौतमबुद्धनगर के निर्देशन में अक्षय,पी के त्यागी,
फील्ड यूनिट गौतमबुद्धनगर के नेतृत्व मेें टीम गठित कर इस प्रकार की ठगी करने वाले गिरोह के विरूद्ध जाॅच की कार्रवाई की जा रही थी ।
उन्होंने बताया कि इसी की जाॅच आख्या पर उच्चाधिकारी के निर्देशन पर नोएडा के थाना सेक्टर 20 पर 11 सितम्बर को धारा 420/467/468/471 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसी क्रम में सूत्रोें के माध्यम से पता चला कि थाना सेक्टर 20 नोएडा पर दर्ज मुकदमें से सम्बन्धित मामले मेें संलिप्त आरोपी अपने शिकार के सम्बन्ध मेें साजिश रचने के लिए फिल्मसिटी पहुंचने वाले हैं। इसी सूचना पर एसटीएफ की टीम सेक्टर 20 नोएडा थाने में दर्ज अभियोग के
विवेचनाधिकारी को अवगत कराते हुए सहयोग के लिए उन्हें साथ लिया और बताये गये स्थान पर पहुंची गये।
प्रवक्ता ने बताया कि गन्तव्य स्थान पर पहुंचकर स्थानीय पुलिस के सहयोग से चेकिंग की कार्रवाई प्रारम्भ की गयी और एक कार मेें बैठे चार व्यक्तियोें को दिल्ली रोहिणी निवासी जितेन्द्र गुलाटी उर्फ जतिन, रोहिणी निवाीस त्रिलोकी नाथ उर्फ राजू ,जहांगीरपुरी निवासी कुलदीप सिंह उर्फ करण और रोहिणी निवासी कपूर सिंह दहिया को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से छह लाख 23 हजार रूपया नगद, 44 ग्राम सोने के 07 बिस्किट, 7.28 ग्राम सोनेे के कान के टाप्स, बड़ी संख्या में विभिन्न बैंकों की स्वाइप मशीने,क्रेडिट कार्ड,डेबिट कार्ड,पैन कार्ड बरामद करने के अलावा आईसीआईसी बैंक एवं एक्सिस बैंक के खातोें मेें करीब 18.50 लाख रूपये फ्रीज किये गये।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार जितेन्द्र गुलाटी उर्फ जतिन ने पूछताछ पर बताया कि वह रोहिणी नई दिल्ली मेें प्रापर्टी का काम करता है और इसी कार्य के दौरान उसकी मुलाकात त्रिलोकी नाथ उर्फ राजू एवं कुलदीप सिंह उर्फ करण तथा कपूर सिंह दहिया आदि से हो गयी थी, उसके बाद फिर हम लोगो ने एक संगठित गिरोह बनाकर फर्जी क्रेडिट कार्ड तैयार कराकर पैसा निकालने का काम करना प्रारम्भ कर दिया।
जितेन्द्र गुलाटी एवं कपूर सिंह दहिया ने संयुक्त रूप से बताया कि हम लोग फर्जी आधार कार्ड एवं पैन कार्ड तैयार कर उसी के आधार पर बैकों के क्रेडिट कार्ड ले लेते थे और क्रेडिट कार्डो का पूरा पैसा खर्च करके कार्डो को तोड़ देते थे तथा पुनः इसी तरह से फर्जी दस्तावेज तैयार कर दूसरे नये क्रेडिट कार्ड प्राप्त किये जाते थे। यह भी बताया कि उनके साथी मुकेश ने फर्जी कागजात तैयार करके विभिन्न बैकों से त्रिलोकी नाथ शर्मा व कुलदीप उर्फ करण के फोटो एवं फर्जी पते का इस्तेमाल करके क्रेडिट कार्ड प्राप्त किये थे,जिनका पैसा निकाल कर क्रेडिट कार्डो को तोड़ कर फेंक दिया था। गिरफ्तारी के दौरान ज्ञात हुआ कि जितेन्द्र गुलाटी एवं कपूर सिंह दहिया अपने साथी मुकेश को फर्जी डेटा व फोटो उपलब्ध कराते थे और फिर मुकेश जुनेजा ग्राउण्ड फ्लोर सेक्टर 16 रोहिणी दिल्ली द्वारा फर्जी डोटा व फोटो के आधार पर फर्जी दस्तावेज तैयार कराया जाता था। गिरफ्तार आरोपियों को थाना सेक्टर 20 नोएडा में दाखिल करा दिया। आगे की कार्रवाई स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।
त्यागी
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास