फर्जी पत्रकार का साथी 15 हजार का इनामी गिरफ्तार

इटावा 20 सितंबर(वार्ता) उत्तर प्रदेश के इटावा की कोतवाली पुलिस ने फर्जी पत्रकार के 15 हजार के इनामी अपराधी साथी को गिरफ्तार किया है ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने आज यहां कहा कि फर्जी पत्रकार सनत तिवारी के साथी 15हजार के इनामी अपराधी राधाकष्ण को आज कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान गिरफ्तार कर लिया ।
पुलिस को सूचना मिली थी कि धारा 386 से संबंधित वांछित आरोपी भरथना ओवर ब्रिज के पास पुराना बस स्टैंड पर कंही जाने की फिराक में है । सूचना के आधार पर थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया । आरोपी ने पूछताछ मे कहा कि वह 24 बटालियन पीएसी का सिपाही था जिसे शराब के नशे में अपने साथी सिपाही पर रायफल तानने के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया था ।
उसने अपने पत्रकार साथी के साथ मिलकर अपने लाइसेंसी असलहा से लोगों को डरा धमकाकर अवैध धन उगाही करना शुरू कर दिया था । यह इससे पहले भी अवैध धन उगाही के प्रयास जैसे मुकदमों में जेल जा चुका है ।
सं विनोद
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास