फिल्म सिटी लखनऊ में बने: जूनियर आर्टिस्ट
लखनऊ 21 सितंबर (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी बनाए जाने का स्वागत करते हुए जूनियर फिल्म आर्टिस्ट एसोसिएशन ने इसे लखनऊ में बनाये जाने का आग्रह किया है ।
हालाकिं कमोवेश इसे नोयडा ,ग्रेटर नोयडा में बनाये जाने का निर्णय लगभग लिया जा चुका है । एसोसिएशन के महासचिव दिलीप साहू ने कहा कि कि फिल्म सिटी को नोएडा की बजाए लखनऊ में बनाया जाना चाहिए ताकि राज्य के फिल्म से जुड़े हुए सभी लोगों को फायदा मिले ।
नोएडा में फिल्म सिटी बनने का फायदा दिल्ली, हरियाणा और मुंबई के लोग ही उठाएंगे इसलिए फिल्म सिटी लखनऊ या लखनऊ के आसपास ही बनाई जाननी चाहिये ।
विनोद
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें