फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज की तैयारी

नयी दिल्ली 09 सितंबर (वार्ता) त्‍योहारी मौसम और बिग बिलियन डेज़ की तैयारियों के मद्देनज़र ई-मार्केटप्‍लेस फ्लिपकार्ट ने अपने किराना ऑनबोर्डिंग प्रोग्राम में और विस्‍तार कर देशभर के 850 से ज्‍यादा शहरों में ग्राहकों तक डिलीवरी पहुंचाने की व्‍यवस्‍था की है।
कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि कुल-मिलाकर, 50,000 से ज्‍यादा किराना स्‍टोर इस प्रोग्राम से जुड़ चुके हैं। फ्लिपकार्ट का मकसद देशभर के लाखों लोगों तक इस पर्सनलाइज्‍़ड ई-कॉमर्स अनुभव को पहुंचाने के साथ-साथ किराना मालिकों को डिजिटल अपस्किलिंग तथा अतिरिक्‍त आमदनी का लाभ दिलाना है। इन किराना स्‍टोर के साथ जुड़कर उन्‍हें त्‍योहारी सीज़न में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्‍साहित करने के मकसद से, फ्लिपकार्ट टीम ने इन स्‍टोरों को प्रोग्राम से जोड़ा है। इसके लिए ऑनलाइन एप्‍लीकेशन फॉर्म की मदद ली गई ताकि उन्‍हें साथ लाने की प्रक्रिया कॉन्‍टैक्‍टलैस हो और किराना पार्टनर अपना विवरण तथा कागज़ात की प्रति सीधे अपलोड कर सके। उनके लिए ऍप आाारित डैशबोर्ड और डिजिटल पेमेंट आदि से संबंधित डिजिटल प्रशिक्षण की भी व्‍यवस्‍था की ताकि ये किराना स्‍टोर खुद को पारंपरिक दुकानों की बजाय आधुनिक सुविधा स्‍टोर्स में बदल सकें।
इस किराना प्रोग्राम को देशभर के दूरदराज के शहरों में भी पहुंचाया गया है, जिनमें असम का तिनसुकिया, त्रिपुरा में अगरतला और केरल का कण्‍णूर आदि शामिल हैं। इस प्रकार, किराना और उपभोक्‍ताओं को परस्‍पर नज़दीक लाकर उन्‍हें तेजी से बढ़ रहे डिजिटल कॉमर्स से जोड़ा गया है जिससे ई-कॉमर्स का दायरा अधिक व्‍यापक हुआ है। किराना स्टोर ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं और संतुष्टि के पैमाने पर भी ये ऊंचे पायदान पर पहले से मौजूद हैं। अब फ्लिपकार्ट के इस प्रोग्राम से इन्‍हें अतिरिक्‍त आमदनी कमाने के साथ-साथ ग्राहकों को ध्‍यान में रखकर अपनी दक्षताओं को बढ़ाने का अवसर मिलेगा, जो सभी पक्षों के लिए फायदेमंद है।
शेखर
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास