पिकनिक स्पॉट पर भौरों का हमला, दो की मृत्यु

सोनभद्र 07 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सोनभद्र के रायपुर थाना क्षेत्र में सीलहट डैम पर पिकनिक मना रहे लोगों पर एकाएक भौरों ने हमला कर दिया जिससे दो लोगों की मृत्यु हो गई।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया की सेमरिया गांव निवासी रोहित लाल (60) परिवार के साथ रविवार को सिलहट डैम पर पिकनिक मनाने गए थे। पिकनिक स्पाट पर काफी भीड़ थी, परिवार के सभी लोग एक पेड़ के नीचे बैठे थे तथा खाने-पीने का इंतजाम कर रहे थे कि भौरों के झुंड ने हमला बोल दिया जिससे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्होने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिये प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तियरा ले जाया गया जहां डाक्टरों ने दीपेंद्र (10) को मृत घोषित कर दिया। परिवार के अन्य सदस्य प्राथमिक इलाज के बाद घर चले गए लेकिन सोमवार सुबह रोहित लाल की भी मृत्यु हो गई है।
पुलिस ने दोनो मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिये भेजे हैं।
सं प्रदीप
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास