पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार संपन्न

नयी दिल्ली, 01 सितम्बर (वार्ता) दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का मंगलवार को यहां लोधी राेड़ स्थित शमशान घाट में पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
श्री मुखर्जी का पार्थिव शरीर आज सुबह 10, राजाजी मार्ग स्थित उनके सरकारी आवास पर श्रद्धांजलि देने के लिए लाया गया। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद , उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने यहां पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि दी।
श्री मुखर्जी का 84 वर्ष की आयु में सोमवार को निधन हो गया था। वह कईं दिनों से सेना के आर एंड आर अस्पताल में भर्ती थे। केंद्र सरकार ने उनके सम्मान में सात दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।
टंडन जितेन्द्र
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास