प्रशासन ने कहा दोषियों को जल्द सजा दिलवायें सरकारी वकील
देवरिया,07 सितम्बर(वार्ता) उत्तर प्रदेश के देवरिया में सोमवार को एक बैठक में जिलाधिकारी अमित किशोर ने अभियोजन अधिकारियों को ‘सरकारी वकीलों, से कहा कि मुकदमों में दोषियों को सजा दिलवाने के लिए वे प्रबल पैरवी करेें और सबूतों को प्रभावी तरीके से अदालत में रखें ।
जिलाधिकारी के साथ बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्र भी थे । बैठक शान्ति एवं कानून व्यवस्था को लकर हो रही थी ।मुकदमें में गवाहों की उपस्थिति एवं जांच से जुड़े पहलुओं पर गहनता से विचार विमर्श किया गया तथा अभियोजन अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वादो में दोषियों को सजा दिलवाने के लिये प्रबल पैरवी व तथ्यों को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करें।
अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये गंभीर धाराओं में सजा का प्रतिशत बढे़ इसके लिये अधिकारियों को तर्क संगत व साक्ष्य आधारित पक्ष न्यायालयों में प्रस्तुत करने को कहा, जिससे अपराधी किसी भी दशा में बच न सके।
सं विनोद
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें