प्रसिद्ध डिजाइनर सुनील सेठी बने खादी के सलाहकार

नयी दिल्ली 25 सितंबर (वार्ता) खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग ने प्रसिद्ध डिजाइनर सुनील सेठी को वस्त्र डिजाइन एवं फैशन के लिए सलाहकार नियुक्त किया है।

आयोग के अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना ने शुक्रवार को यहां बताया कि श्री सेठी भारतीय फैशन उद्योग की एक प्रसिद्ध हस्ती हैं और वह परिधान के क्षेत्र में देश और विदेश में खादी के इस्तेमाल को प्रोत्साहन देने के तौर तरीके के लिए सलाह देंगे। श्री सेठी की नियुक्ति एक वर्ष के लिए होगी। इससे पहले खादी आयोग ने प्रसिद्ध डिजाइनर रितु बेरी को सलाहकार नियुक्ति किया गया था और उनका कार्यकाल हाल में ही समाप्त हुआ है।

श्री सेठी को वैश्विक फैशन बाजार में चार दशक से अधिक का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने भारतीय हस्तशिल्प, डिजाइन और कपडा उद्योग के विकास में योगदान दिया है।

सत्या

वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास