प्रतापगढ़ में एसडीएम भ्रष्टाचार के खिलाफ धरने पर बैठे

प्रतापगढ़, 25 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों पर भ्रष्टाचार में संलिप्त होने का सनसनीखेज आरोप लगाकर एसडीएम अतिरिक्त विनीत उपाध्याय ने शुक्रवार को जिलाधिकारी आवास पर करीब चार घंटे तक धरना दिया।
सूत्रों के अनुसार श्री उपाध्याय का आरोप है कि लालगंज इलाके में जिस जमीन पर विद्यालय होने की बात कहकर मान्यता ली गई, वहां विद्यालय न होकर दूसरी जगह संचालित हो रहा है। शिकायत आने के बाद उन्होने मामले की जांच की और रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को फाइल भेजी जिसे सरकार के पास न भेजकर दबा दिया गया।
एसडीएम का आरोप है कि जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार में आला अधिकारियों का संरक्षण है। उन्हे मनाने और धरने का कारण जानने के लिये जिलाधिकारी डॉ. रुपेश कुमार समेत प्रशासन के आला अधिकारी जुटे रहे।
सूत्रों ने बताया कि जिलाधिकारी ने पूरे मामले में जांच का आश्वासन दिया जिसके बाद एसडीएम का धरना समाप्त हो गया। हालांकि इस दौरान मीडियाकर्मियों को जिलाधिकारी आवास परिसर में प्रवेश का इजाजत नहीं दी गयी।
प्रदीप
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास