प्रतापगढ़ में किशोरी से सामूहिक बलात्कार
प्रतापगढ़, 07 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ केअंतू क्षेत्र में एक किशोरी के साथ बलात्कार के मामले में दो युवकों के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने सोमवार को यहां बताया कि अंतू क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ दो युवको ने सामूहिक बलात्कार किया। इस मामले में पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर गांव के ही विनोद सरोज तथा रवीन्द्र वर्मा के खिलाफ एसएसीएसटी तथा पास्को एक्ट में तहत सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज ेकिया गया है।
पीड़िता के परिजनों ने अपनी तहरीर में कहा है कि गत तीन सितम्बर की रात में पीड़ित किशोरी अपने घर मे सो रही थी। आरोपी दबंग लोग उसका मुंह दबाकर घर से दूर एक बाग में ले गये और उसके साथ सामूहिक रूप से बलात्कार किया। दबंगो के चंगुल से छूटने के बाद घर जाकर किशोरी ने आप बीती सुनाई। मामले की जांच के बाद प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने पर दोनों आरोपियों खिलाफ मामला दर्जकर आरोपी विनोद सरोज को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि विनोद सरोज का पीड़ित किशोरी के साथ पहले से प्रेम सम्बन्ध था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सं भंडारी
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें