प्रतापगढ़ में पीसीएस अधिकारी निलंबित

प्रतापगढ़ 26 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में जिला प्रशासन के खिलाफ धरना पर बैठे पीसीएस , अधिकारी विनीत कुमार उपाध्याय को निलंबित कर दिया गया है ।
जिलाधिकारी कार्यालय से आज मिली जानकारी के अनुसार उनके निलंबन का आदेश अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक मुकुल सिंघल ने कल शाम जारी किया । विनीत कुमार उपाध्याय कल शुक्रवार को दोपहर बाद जिलाधिकारी , अपर जिलाधिकारी वित्त , एसडीएम सदर पर नियम के विरुद्ध काम करने , भ्रष्टाचार को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुये जिलाधिकारी के कार्यालय में धरने पर बैठे थे ।
जिलाधिकारी के कार्यालय के गेट पर भारी पुलिस बल को लगा दिया गया था और मीडिया कर्मियों को प्रवेश नही करने दिया गया। विनीत कुमार उपाधयाय ने धरना पर बैठने की जानकारी कुछ मीडिया कर्मियों को फोन पर दी थी ।
शाम को विनीत कुमार उपाधयाय को सरकारी गाड़ी में बैठा कर कार्यालय से बाहर निकाला गया। उन्होंने मीडिया कर्मियों से कोई बात नही की । देर शाम उनके निलंबन की सूचना आई ।
संं विनोद
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास