पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा कोविड-19 कंट्रोल रूम एवं थाना कोतवाली का औचक निरीक्षण किया गया

 देवरिया, आज दिनांक 02.09.2020 को पुलिस अधीक्षक देवरिया डा0 श्रीपति मिश्र द्वारा कलेक्ट्रेट देवरिया परिसर स्थित कोविड-19 कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण करते हुए वहां उपस्थित कर्मचारियों से प्राप्त सूचनाओं एवं कार्यों की समीक्षा करते हुए पूछताछ की गई एवं अभिलेखों के रखरखाव तथा उनके संबंध में जानकारी प्राप्त किया गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा थाना कोतवाली का औचक निरीक्षण किया गया। जहाँ पर पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा आवासों, भोजनालय, बैरक का निरीक्षण किया गया तथा उपस्थित पुलिस बल को संक्रामक कोरोना वायरस से बचने के उपाय संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए थाने की साफ-सफाई के लिए सख्त निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक देवरिया ने उपस्थित उपनिरीक्षक एवं आरक्षीगण को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत सतर्क दृष्टि रखने एवं किसी भी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुँच कर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त कार्यालय का निरीक्षण करते हुए, कार्यालय में उपस्थित कर्मचारीगण से अभिलेखो के रख-रखाव एवं कार्यवाही के सम्बन्ध मे पूछ-ताछ करते हुए, उचित दिशा-निर्देश दिये गये।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास