राम मंदिर के आधार का निर्माण पितृ पक्ष के बाद

अयोध्या 05 सितम्बर (वार्ता) अयोध्या में भगवान राम की जन्मस्थली पर बनने जा रहे भव्य मंदिर के आधार का निर्माण 17 सितम्बर को पितृ पक्ष खत्म होने के बाद शुरू होगा ।

राम जन्मभूमि में विराजमान राम लला के मंदिर निर्माण की नींव डालने के लिये नक्शे में दर्शाये गये 13 हजार वर्ग मीटर के सौ फिट नीचे तक बारह सौ जगहों पर कुयें की तरह पाइलिंग कर चट्टान की तरह आधारशिला तैयार की जायेगी । फिर उस पर नक्शे के अनुसार आधारशिला खड़ी होगी और मंदिर के धरातल का निर्माण किया जायेगा ।

निर्माण कंपनी लार्सन एंड टूब्रो ने खुदाई के लिये विशेष प्रकार की मशीनों को पहले ही मंगा लिया है ।

मंदिर को तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है ।

विनोद

वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास