रघुवंश गरीबों की आवाज बुलंद करने वाले नेता थे : अखिलेश

लखनऊ 13 सितम्बर (वार्ता) समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं लोकप्रिय वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन को अत्यंत दुःखद बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
श्री यादव ने कहा कि श्री रघुवंश प्रसाद के निधन से देश ने गरीबों के लिए आवाज बुलंद करने वाले एक जमीनी व समर्पित नेता को खो दिया है। उनके निधन से भारतीय राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है।
भगवान उनके परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति दे।
विनोद
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास