रेलवे के 1.4 लाख पदों पर भर्ती के लिए दिसंबर में शुरू होगी परीक्षा

नयी दिल्ली 05 सितंबर (वार्ता) भारतीय रेलवे में करीब एक लाख 40 हजार पदों पर भर्ती के लिए 15 दिसंबर से ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा शुरू हो जाएंगी।
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विनोद कुमार यादव ने आज यहां एक वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नीट एवं अन्य परीक्षाओं के आयोजन के बाद तय हुआ है कि रेलवे के लिए पूर्व में घोषित एक लाख 40 हजार 640 पदों के लिए भर्ती परीक्षा 15 दिसंबर से शुरू हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए दो करोड़ 42 लाख आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे। इन सभी आवेदन पत्रों की जांच की प्रक्रिया पूरी हो गयी है। अब इन अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा के लिए तैयारी की जा रही है। परीक्षा की तारीखों की जल्द ही जानकारी दी जाएगी।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह भी कहा कि सहायक लोको पायलट के लिए जिन लोगों का चयन हो चुका है, उन्हें निश्चित रूप से सेवा में लिया जाएगा। कोविड 19 महामारी के कारण उत्पन्न परिस्थियों की वजह से उनकी ज्वाइनिंग में देरी हुई है क्योंकि उन्हें मशीन और लोकोमोटिव पर प्रत्यक्ष प्रशिक्षण देने की जरूरत होती है। उन्हें चिंतित होने की जरूरत नहीं है। जिनका भी चयन हुआ है, वह अंतिम है।
सचिन.श्रवण
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास