रिलायंस के बल पर शेयर बाजार में तूफानी तेजी

मुंबई 10 सितंबर (वार्ता) देश की सबसे बड़ी निजी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के रिटेल क्षेत्र की कंपनी में अमेजन के निवेश करने से हुयी भारी लिवाली के बल पर आज शेयर बाजार में तूफानी तेजी रही और इस दौरान सेंसेक्स 646.40 अंक बढ़कर 38840.32 अंक अौर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 171.25 अंक चढ़कर 11449.25 अंक पर रहा।

रिलायस इंडस्ट्रीज में हुयी लिवाली के बल पर यह कंपनी 14.67 लाख करोड़ रुपये की बाजार पूंजीकरण वाली देश की पहली कंपनी भी बन गयी है। कंपनी के शेयर बाजार में सेंसेक्स में सबसे अधिक 7.10 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गयी। रिलायंस इंडस्ट्रीज के बल पर बीएसई के एनर्जी समूह में सबसे अधिक 6.26 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गयी। बीएसई में टेलीकॉम 1.42 प्रतिशत, धातु 0.81 प्रतिशत और सीडी 0.03 प्रतिशत की गिरावट को छोड़कर शेष सभी समूह बढ़त में रहे। तेल एवं गैस समूह में भी 3.59 प्रतिशत की बढोतरी दर्ज की गयी।

बीएसई में दिग्गज कंपनियों की तुलना में छोटी और मझौली कंपनियों में लिवाली कम देखी गयी। मिडकैप 0.92 प्रतिशत बढ़कर 14575.14 अंक पर और स्मॉलकैप 1.27 प्रतिशत बढ़कर 14483.41 अंक पर रहा। बीएसई में कुल 2876 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें से 1821 में तेजी रही जबकि 889 गिरावट में रहे। 166 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

वैश्विक स्तर पर अधिकांश प्रमुख सूचकांक लाल निशान में रहे। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.55 प्रतिशत, जर्मनी का डैक्स 0.25 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेग 0.64 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.61 प्रतिशत की गिरावट में रहा। जापान का निक्केई 0.88 प्रतिशत की बढ़त में रहा।

शेखर

जारी. वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास