'रूस सहित 30 से अधिक देशों की कोरोना वैक्सीन का चिकित्सकीय परीक्षण जारी'
माॅस्को,10 सितंबर (सितंबर) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि रूस सहित 30 से अधिक देशों की कोरोना वैक्सीन का चिकित्सकीय परीक्षण जारी है और यह बहुत ही उत्साहजनक है।
रूस में डब्ल्यूएचओ की प्रवक्ता मेलिटा वुजनोविक ने कहा, “डब्ल्यूएचओ इस तथ्य से उत्साहित है कि वर्तमान समय में रूस सहित 30 से अधिक देशों की कोरोना वैक्सीन चिकित्सकीय परीक्षणों के विभिन्न चरणों में हैं।”
उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएचओ रूसी वैज्ञानिकों और अधिकारियों के साथ लगातार बातचीत कर रहा है और रूसी वैक्सीन परीक्षणों के नतीजों को लेकर बेहद उत्साहित है।
संतोष जितेन्द्र
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें