सादगी की अप्रतिम मिसाल थे रघुवंश प्रसाद : योगी

लखनऊ 13 सितम्बर (वार्ता) बिहार और केन्द्र की राजनीति में अतुलनीय योगदान देने वाले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर दुख व्यक्त करते हुये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से संबंध रखने वाले श्री सिंह सादगी की अप्रतिम मिसाल थे।

श्री योगी ने ट्वीट किया “ सादगी की अप्रतिम मिसाल, ग्रामीण पृष्ठभूमि से संबंध रखने वाले वरिष्ठ राजनेता श्री रघुवंश प्रसाद सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद है। ग्राम्य विकास मंत्रालय में उन्होंने सराहनीय कार्य किया। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति।”

गौरतलब है कि लालू प्रसाद यादव के सबसे करीबी रघुवंश प्रसाद सिंह (74) का रविवार को नई दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। उन्हे सांस की बीमारी के चलते भर्ती किया गया था। श्री सिंह 1977 में पहली बार विधायक बने थे। वह पांच बार सांसद चुने गए थे।

प्रदीप

वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास