साथ रात गुजारोगी तो मैनेजर बनवा देंगे

वाराणसी,लक्सा थाना क्षेत्र से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। लक्सा इलाके में मौजूद एक पिज्जा कंपनी में काम करने वाली युवती ने स्टोर मैनेजर पर शारीरिक संबंध के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि संबंध नहीं बनाने के कारण उसे प्रताणित किया जा रहा है। यही नहीं इसकी शिकायत एचआर से करने पर भी सुनवाई नहीं हो रही है। परेशान होकर युवती ने वन स्टॉप सेंटर पर लिखित शिकायत की है। इसके बाद पुलिस केस दर्ज करने की कवायद में जुट गई है। 


इंकार पर निकालने लगा था कमियां, एचआर ने भी अनसुनी की फरियाद-
पीड़ित युवती लंका थाना के सीर इलाके की रहने वाली हैं।  वर्ष 2017 से लक्सा क्षेत्र के एक  मॉल में मौजूद पिज्जा कंपनी में काम करती है। उसका आरोप है कि कंपनी के स्टोर मैनेजर आए दिन किसी न किसी बहाने से शारीरिक संबंध बनाने के लिए परेशान करते थे। जब उसने विरोध किया तो जानबूझकर उसके काम में कमियां निकालते हुए धमकी देने लगा।पीड़िता ने जब इसकी शिकायत एचआर से की तो उसे नजरअंदाज कर दिया गया।


एक रात गुजारो, मैनेजर बना देंगे-
एचआर की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं होने पर स्टोर मैनेजर का मन बढ़ गया और वह काम में कमियां निकालकर प्रताणित करने लगा। युवती का आरोप है कि मैनेजर ने कहा कि अगर उसके साथ रात गुजारोगी तो मैनेजर बनवा देंगे, नहीं तो नौकरी छोड़ने पर मजबूर कर देंगे। युवती के अनुसार इससे पहले भी एक युवती को मैनेजर ने परेशान किया था। उस युवती ने भी इसकी शिकायत एचआर से किया था लेकिन उस दौरान भी सुनवाई नहीं हुई थी। बार-बार छेड़खानी किए जाने से तंग आकर उस युवती ने नौकरी छोड़ दी थी। वन स्टॉप केंद्र में युवती ने इसकी लिखित शिकायत कर दी है। इसके बाद केस दर्ज कराने की कवायद शुरू हो गई है। जल्दी ही पुलिस मैनेजर से पूछताछ कर सकती है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास