सगे भाईयों की डूबने से मृत्यु
देवरिया,20 सितम्बर(वार्ता) उत्तर प्रदेश में देवरिया के सदर कोतवाली क्षेत्र में दो सगे भाइयों की पानी में लगे गठ्ठे में डूबने से मृत्यु हो गई।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि क्षेत्र के सिंगही दुबे टोला निवासी रमेश चौहान मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। शनिवार की शाम उनके दो बेटे अंश(8) और प्रिंस(6) गांव में खेलने के लिये निकले थे। खेलते-खेलते गांव के पास एक ईंट भट्ठे के पास लगे पानी में नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से डूब गये।
जानकारी के बाद पहुंचे परिजन और गांव के लोगों ने एक घंटे की तलाश के बाद दोनों शवों देर शाम पानी में लगे गठ्ठे से निकाला।
सं विनोद
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें