साइबर सेल द्वारा 5 लोगों के खाते में वापस कराये गये रूपये

देवरिया, 05 आवेदकगणों द्वारा विभिन्न तिथियों में उनके बैंक खाते से आॅनलाइन एवं आधार कार्ड से रूपये स्थानान्तरित किये जाने के संबन्ध में पुलिस अधीक्षक देवरिया को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया था, जिसपर जाॅच एवं आवश्यक कार्यवाही करने हेतु प्रभारी साइबर सेल देवरिया को निर्देशित किया गया जिसके क्रम में प्रभारी साइबर सेल द्वारा जाॅच एवं आवश्यक कार्यवाही करते हुए उनके बैंक खाते से स्थानान्तरित हुए रूपयों को उनके बैंक खाते में वापस कराया गया, जिनका विवरण निम्नवत है-  
01. प्रभुनाथ तिवारी पुत्र दीनानाथ तिवारी निवासी-बहोर धनौती थाना भलुअनी जनपद देवरिया के 2450रू0 वापस आये।
02. शैलेन्द्र यादव पुत्र स्व0 शिवनाथ निवासी-देवघाट थाना भटनी जनपद देवरिया के 4572रू0 वापस आये। 
03. विजय कुमार पटेल पुत्र रामनगीना निवासी-वीरसिंहपुर थाना भटनी जनपद देवरिया के 653रू0 वापस आये।
04. शुधाकर कुशवाहा निवासी-बसडीला जद्दु थाना बघौचघाट जनपद देवरिया के 4500रू0 वापस आये। 
05. निरहू प्रसाद निवासी-डाला थाना रूद्रपुर जनपद देवरिया के 20,000रू0 वापस आये। 
 इस प्रकार साइबर सेल जनपद देवरिया द्वारा कुल 05 आवेदकगणों के उनके बैंक खाते में कुल 32175 रूपये वापस कराये गये, जिनकी जाॅच अभी प्रचलित है। आवेदकगणों के रूपये वापस पाये जाने पर क्षेत्र में लोगों द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की जा रही है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास