संघर्षों के बलबूते 2022 में बनेगी सपा की सरकार: जयप्रकाश यादव

कैंपियरगंज।गोरखपुर। कैम्पियरगंज क्षेत्र के ग्राम सभा धर्मपुर के टोला राजा बारी में चौपाल लगाकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आगामी चुनाव के संबंध में बाइसकिल अगस्त क्रांति प्रपत्र क्षेत्र के नौजवानों किसानों एवं जनता के बीच में पढ कर  सुनाया गया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी जयप्रकाश यादव ने कहा की कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है इस दौरान उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। गांव गांव जाकर हम समाजवादी पार्टि की नीति को जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगे और 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का काम करेंगे। कार्यक्रम का नेतृत्व विशाल यादव सेक्टर प्रभारी समाजवादी पार्टी कैम्पियरगंज विधान सभा अध्यक्ष विक्रम यादव,सपा नेता  साधु यादव, जिला सचिव भोला यादव ,रिंकू यादव, पंकज कुमार यादव संजय यादव सुजीत कुमार मौर्य प्रसाद हरि प्रसाद यादव रामानंद यादव सुमन मौर्य राजू यादव रमेश मौर्य चंदन विश्वकर्मा  आदि मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास