संसद का मानसून सत्र 14 सितंबर से, शनिवार-रविवार को भी चलेगा सदन

नयी दिल्ली, 02 सितंबर (वार्ता) वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के बीच संसद का मानसून सत्र 14 सितंबर से एक अक्टूबर तक बिना किसी अवकाश के चलेगा।

लोकसभा सचिवालय के अनुसार सदन की कार्यवाही पहले दिन 14 सितंबर को सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक चलेगी। अगले दिन 15 सितंबर से एक अक्टूबर तक कार्यवाही अपराह्न तीन बजे से शाम सात बजे तक चलेगी।

सचिवालय के अनुसार 17वीं लोकसभा के इस चौथे सत्र में रविवार एवं शनिवार को कोई अवकाश नहीं होगा। इसके साथ ही प्रश्नकाल एवं गैर सरकारी सदस्यों का कामकाज भी इस बार नहीं होगा।

लोकसभा सचिवालय ने सदस्यों को यह भी सूचित किया है कि कोविड-19 महामारी के कारण उन्हें समन पोर्टल के माध्यम से जारी किये गये हैं।

सचिन, यामिनी

वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास