संसद में भाजपा सांसद रवि किशन ने उठाया रेलवे अस्पताल को मेडिकल कॉलेज में बदलने का मुद्दा

गोरखपुर,16 सितम्बर 
बुधवार को गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने  संसद में ललित नारायण मिश्र केंद्रीय चिकित्सालय पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर को मेडिकल कॉलेज के रूप में उच्च कृत करने की माँग की । सांसद  रवि किशन ने माँग करते हुए कहा कि गोरखपुर का  रेलवे चिकित्सालय जो भारत सरकार के रेल मंत्रालय के अधीन है,आमजन,रेलवे कर्मचारीयो और उनके परिवारजनों की सेवा करता आ रहा है।इस अस्पताल में चिकित्सको और चिकित्सा कर्मियों की बहुत कमी है।इस कमी के कारण यहाँ आने वाले गंभीर रोगियों को दूसरे जगह स्थानांतरित करना पड़ता है।यदि इसे मेडिकल कॉलेज के रूप में विकसित किया जाए तो यहाँ कर्मचारीयो के इलाज और छात्रों को चिकित्सा की पढ़ाई का सौभग्य् प्राप्त होगा।मै रेल मंत्री जी से इस कार्य को करने की अनुरोध करता हूँ। सांसद ने कहा कि मेडिकल कॉलेज का दर्जा मिलने के बाद पूर्वांचल के कई जिलों के छात्रो को शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।इससे गोरखपुर के लोगो  के साथ जनपद से सटे कई जिलों के लोगो को भी चिकित्सा लाभ और तेजी से होगा। इससे पहले 23 सितम्बर 2019 को सांसद रवि किशन का प्रतिनिधित्व करते हुए सांसद प्रतिनिधि  समरेंद्र विक्रम सिंह ने डिवीज़न कॉमेंटी लखनऊ में हुए बैठक में यह मुद्दा उठाया था।यह जानकारी पवन दुबे पी आर ओ , सांसद गोरखपुर ने दी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास