सरयू नदी से निकलने मरगमच्छ ने युवक किया घायल

बहराइच,13 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में रविवार शाम सरयू नदी से निकले मरगमच्छ ने युवक पर हमला कर उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया।
ग्रामीणों ने कड़े संघर्ष के बाद युवक को मगरमच्छ के चंगुल से छुड़ाया और गंभीर हालत में उसे डाक्ट्ररों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया।
वनविभाग के सूत्रों ने बताया कि कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज के तहत चफरिया ओरीपुरवा गांव निवासी रमेश कुमार का 20 वर्षीय पुत्र पवन कुमार नित्यक्रिया के लिए कदम पुलिया के पास गया था,वह सरयू नदी शाखा से निकली है। रविवार शाम नदी में मौजूद मगरमच्छ ने पवन को जबडे में दबोच लिया। उसने अपने को बचाते हुए शोर मचाया और आसपास के काफी लोग वहां पहुंचे और उसे मगरमच्छ से छुड़ाया। मगरमच्छ ने पवन का बायां हाथ पूरी तरह से चबा लिया।
उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे लखीमपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने पवन को लखनऊ रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन क्षेत्राधिकारी दयाशंकर को दी है।
सं त्यागी
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास