सर्वे के नाम पर किसी व्यापारी का उत्पीड़न अगर किया गया तो ना काबिले बर्दाश्त होगा - संजय सिंघानिया

गोरखपुर, चैम्बर आफँ कामसॅ के अध्यक्ष संजय सिंघानिया ने वाणिज्य कर विभाग द्वारा जारी आदेशों में व्यापारिक प्रतिष्ठानों के सर्वे के निर्देश का कड़ा विरोध करते हुए कहा है कि मौजूदा समय में व्यापारी कोरोना महामारी के कारण काफी हताश एवं परेशान हैI वही विभाग का यह निर्णय पुरी तरह से व्यापारियों का व्यापार धराशायी करने वाला हैI बहुत ही शोचनीय बिन्दु है की  वाणिज्य कर विभाग के पास पूरे उत्तर प्रदेश में मौहल्ला वाइज अधिकारी, कर्मचारी के साथ सचलदल,यसआईबी सहित उच्च अधिकारियों की पूरी टीम के साथ केन्द्रीय जी.यस.टी विभाग के पास पच्चास हजार रुपये के कारोबार पर सरकारी ईवेबिल पर सभी तरह का व्यापार विभाग के सिस्टम पर मौजूद हैं तो सर्वे करने का कोई औचित्य नहीं हैI पुर्व में सर्वे के नाम पर व्यापारियों का खुलेआम उत्पीड़न किया गया था जिसका विरोध हुआI तब जाकर सर्वे बन्द हुआ I सिंघानिया ने कडे शब्दों में कहा हैं की वाणिज्य कर विभाग सर्वे के नाम पर किसी व्यापारी का उत्पीड़न अगर किया गया तो ना काबिले बर्दाश्त होगा ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास