सीबीएसई की दसवीं-बारहवीं की कंपार्टमेंट परीक्षा इस माह के अंत में

नयी दिल्ली, 04 सितंबर () केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) दसवीं और बारहवीं क्लास की कंपार्टमेंट परीक्षा इस माह के अंत तक संपन्न करायेगा।

बोर्ड की तरफ से शुक्रवार को इस मामले में उच्चतम न्यायालय में सुनवाई के दौरान जानकारी दी गई कि‌ परीक्षा सितंबर अंत में प्रस्तावित है। न्यायालय ने बोर्ड से कहा है कि वह इस संबंध में विस्तृत विवरण का हलफनामा 10 सितंबर तक दाखिल करे।

बोर्ड की तरफ से न्यायालय में पेश अधिवक्ता रूपेश कुमार ने न्यायाधीश ए एम खानविलकर की अगुआई वाली पीठ को बताया कि परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 1278 की गई है।

अधिवक्ता ने पीठ के समक्ष कहा," हमने फैसला किया है कि जिस कक्षा में 40 छात्र बैठ सकते हैं, उसमें अब 12 को ही बिठाया जायेगा। हम सभी एहतियाती कदम उठा रहे हैं।"

श्री कुमार ने न्यायालय के परीक्षा आयोजित करने के संबंध में पूछे जाने पर कहा कि आज इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी जायेगी।

याचिकाकर्ता ने आग्रह किया कि जब कोरोना के कारण मुख्य परीक्षा रद्द कर दी है तो बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा रद्द क्यों नहीं कर सकता, यह स्पष्ट नहीं है।

छात्रों की ओर से दायर याचिका में कहा गया कि कोरोना संकट के दौर में या तो परीक्षा रद्द कर दी जाए या छात्रों का पिछले प्रदर्शनों के आधार पर मूल्यांकन किया जाए। इस पर शीर्ष न्यायालय ने बोर्ड को हलफनामा दाखिल करने को कहा था। इस मामले में अब गुरुवार को अगली सुनवाई होगी।

बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षाओं में कक्षा 10 के एक लाख 50 हजार 198 छात्र और कक्षा 12 के 87,651 छात्र हिस्सा लेंगे।

याचिकाकर्ताओं ने परीक्षाओं को रद्द करने के लिए बोर्ड के समक्ष एक याचिका दायर की थी, किंतु इसे छह अगस्त को खारिज कर दिया गया था। बोर्ड के छह अगस्त के इस फैसले के खिलाफ न्यायालय में याचिकाएं दायर की गई थीं।

मिश्रा, यामिनी

वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास