शिवाजी वाहिनी ने की शिवसेना सरकार द्वारा कंगना रनौत के ऑफिस तोड़े जाने की निंदा
लखनऊ 09 सितंबर(वार्ता) फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के मुम्बई स्थित ऑफिस को महाराष्ट्र की शिवसेना सरकार द्वारा आज तोड़े जानेे व मुम्बई आने पर विरोध किए जाने पर शिवाजी वाहिनी घोर आलोचना की है तथा कहा है कि शिवसेेना ने सत्ता के लालच में उस कांग्रेस का साथ पकड़ा जिस कांग्रेस का जीवन भर बाल ठाकरे विरोध करते रहे।
शिवाजी वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप साहू ने यहां कहा कि शिवसेना ,कांग्रेस की गोद मेंं बैठ गई और उसकी मानसिकता भी कांग्रेस की तरह हो गई ।
अपने राष्ट्रवादी विचारों के माध्यम से कंगना रनौत ने बॉलीवुड में व्याप्त भ्रष्टाचार , नशीले कारोबार व माफिया के माध्यम से बन रही फिल्मों के राज को उजागर किया तो क्या गलत किया । शिवसेना को तो कंगना रनौत का साथ देना चाहिए था और फिल्मों में अंडरवर्ल्ड की दखलअंदाजी को नेस्तनाबूद करना चाहिए था लेकिन उसने ऐसा ना कर उल्टा कंगना के खिलाफ ही अभियान छेड़ दिया । इससे साफ जाहिर है की शिवसेना अपनी सरकार को चलाने व बचाने के लिए किसी भी हद तक नीचे गिर सकती है ।
भारत का प्रत्येक राष्ट्रवादी व्यक्ति कंगना रनौत के साथ में है। शिवाजी वाहिनी कंगना रनौत का पूरा समर्थन करती है और शिवसेना की आलोचना करती है ।विनोद वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें