सिद्धार्थनगर में तीन दलाल गिरफ्तार,रेल टिकट और नगदी जब्त

सिद्धार्थनगर 12 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में रेलवे सुरक्षा बल के दस्ते ने तीन दलालों के गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 32 रेल टिकट और नकदी बरामद की है।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि रेलवे सुरक्षा बल की बस्ती बलरामपुर और गोरखपुर की संयुक्त टीम ने जिले के इटावा कस्बे के पार्क में शुक्रवार शाम छापेमारी कर रेलवे टिकट के तीन दलालों को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से 63328 रुपए मूल्य के 32 रेलवे टिकट तीन लैपटॉप पांच मोबाइल फोन और नगदी बरामद की।
उन्होने बताया कि गिरफ्तार तीनों दलाल पार्क में इकट्ठा होकर टिकट निकाल रहे थे कि तभी रेलवे सुरक्षा बल ने छापेमारी के दौरान तीनों को दबोच लिया| सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार तीनों टिकट दलाल बबलू खान साबिर खान और कन्हैया सिंह इटावा कस्बे के ही निवासी हैं जो आरसी से रेलवे टिकट के कारोबार को संचालित कर रहे थे|
सं प्रदीप
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास