सिपाही ने खुद को एके 47 से गोली मारी
प्रतापगढ़ 25 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ के लालगंज थाना में एक सिपाही ने खुद को ए के 47 से गोली मार कर आत्महत्या कर ली ।
पुलिस अधीक्षक की अभी जारी विज्ञप्पति के अनुसार नियुक्त आरक्षी आशुतोष यादव PNO- 182612145 पुत्र अखिलेश यादव गाजीपुर निवासी ने अज्ञात कारणों से सरकारी राइफल AK-47 से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है।
घटना की सूचना आरक्षी के परिजनों को दी गई है।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी, क्षेत्राधिकारी लालगंज व फारेंसिक टीम मौजूद है। जांच की जा रही है।
सं विनोद
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें